नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। बुधवार को करीब 29 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग, नाली निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। बुधवार को करीब 29 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग, नाली निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कावल सिंह और सभासद प्रतिनिधि सौरभ मंडल ने नारियल फोड़कर किया।
नगर पंचायत दिनेशपुर के वार्ड नंबर पांच स्थित दुर्गा मंदिर तहबाजार क्षेत्र में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
वहीं केशव मलिक के घर से मछली मार्केट स्थित पाल मटन शॉप तक करीब 13 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग और नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क और जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
कावल सिंह अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि
“नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। लोगों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।”
उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद राखल मंडल, नारायण मंडल, संजय सरकार, प्रीतम गायन, निर्मल मजूमदार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *