सात दिवसीय समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन,  शिक्षक कृष्ण कुमार को सेवानिवृत्त पर दी भावभीनी विदाई

खबरें शेयर करें

सात दिवसीय समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

शिक्षक कृष्ण कुमार को सेवानिवृत्त पर दी भावभीनी विदाई

दिनेशपुर।पीएम श्री अटल उत्कृष्ट स्व. चि. राहा रा. इंटर कॉलेज, दिनेशपुर में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप एवं भाषा समर कैंप का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं भाषाई कार्यक्रमों की प्रशंसा की।विधायक ने कहा कि समर कैंप बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मधुसूदन मिश्र एवं समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।समारोह के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे शैक्षणिक योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर कई शिक्षकों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मधुसूदन मिश्र, श्याम बहादुर सिंह, श्रवण कुमार गिरी, नमिता मंडल, गंगा बिष्ट, राजकुमार अरोरा, रविंद सिंह, संतोष कुमार टम्टा, मनोज पांडेय, डॉ. रंजना दुबे, आनंदिता सरकार, सविता श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि सरकार ने किया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *