देहरादून की सब्जी मंडी में दीपावली की रात को आग लगने से लाखों का नुकसान।

खबरें शेयर करें

देहरादून। देहरादून में दीपावली की रात निरंजनपुर मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे मंडी में रखे फल-सब्ज़ियों और कई दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि आतिशबाज़ी की चिंगारी से हादसा हुआ होगा। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, दीपावली की पावन रात्रि पर देहरादून की  निरंजनपुर मंडी में अचानक लगी भयंकर आग ने हड़कंप मचा दिया। करीब रात 9 बजे आग की लपटें भड़क उठीं। फल-सब्जियों के कई  दुकानों का सामान और आसपास के स्टॉल जलकर राख हो गए। लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। निरंजनपुर मंडी देहरादून की सबसे व्यस्त सब्जी मंडी है, जहां रोजाना हजारों किसान और व्यापारी अपने उत्पाद बेचने आते हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *