दिनेशपुर।अमावस्या तिथि पर श्यामा काली का पूजन के पश्चात बुधवार को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाल नम आंखों से मां को विदाई दी। इस दौरान ढाक, शंख और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ भक्तिमय माहौल बना।
बीते सोमवार को दिनेशपुर बाजार के दुर्गा मंदिर, प्राचीन काली मंदिर, काली नगर, जगदीशपुर, खानपुर, धर्मनगर, हरिदासपुर और पिपलिया क्षेत्रों में पुरुष और महिलाएं उपवास रखकर पूजा में शामिल हुए। सभी स्थानों पर करीब 12 बजे से पूजा प्रारंभ हुई और सुबह 4 बजे हवन व पुष्पांजलि के साथ संपन्न हुई। पूजा समापन के बाद बुधवार को श्यामां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाल नम आंखों से मां को विदाई दी। पूजा समापन के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धूमधाम से श्यामां काली की प्रतिमा का धर्म नगर नदी में विसर्जन किया। विसर्जन से पहले नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मां को नाम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर दिनेशपुर दुर्गा मंदिर कमेटि अध्यक्ष रोहित मंडल,महासचिव गोबिंद मंडल, कोषाध्यक्ष सुकुमार सरकार,विशु राय, उर्वशी राय, विशु राय, उर्वशी राय, नितू मंडल, रीता गाईन, सुनीता मिस्त्री, प्रभा राय, मीना मंडल,श्रीति राय,कल्पना मंडल, राजु गाईन, परीक्षित राय आदि मौजूद रहे


