मोमो खिलाने के बहाने लड़की से दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, लड़की की मौत।

खबरें शेयर करें

मुरादाबाद।मुरादाबाद के कटघर इलाके में रहने वाली किशोरी की मौत के बाद परिजन भड़क गए। उन्होंने दुष्कर्म के बाद किशोरी की पिटाई किए जाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया।

एसपी सिटी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। कटघर क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे मोहल्ले में ही रहने युवती उसकी बेटी को मोमोज खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गई थी। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि किशोरी अस्पताल में भर्ती है। लड़की की मौत के बाद   पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *