विशाल मेगा मार्ट से लिए मिठाई के डिब्बो से निकला बदबू, ग्राहक ने काटा हंगामा।

खबरें शेयर करें

  • कोटद्वार। कोटद्वार के देवी रोड स्तिथ विशाल मेगा मार्ट के स्टोर मे दोपहर मे कुछ ग्राहकों ने जमकर हंगामा काटा, दर -असल उनका कहना था कि वो दिवाली से एक दिन पहले इस स्टोर से बिकानो के बेसन के लड्डू और रस गुल्ले के 30 से अधिक डिब्बे लेकर थे ताकि, दिवाली मे उसे दोस्त रिश्तेदारों मे बाँट सके। लेकिन, जो बेसन के लड्डू के डिब्बे हम यहाँ से लेकर गए थे। उनमे लगभग सभी डिब्बो मे बदबू आ रही है, अगर कल के दिन इस बदबूदार मिठाई को खाकर हमारा कोई रिश्तेदार बीमार हो गया तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होंगी, वही विशाल मेगा मार्ट के कर्मियों ने कहा कि इस मामले को हम गंभीरता से ले रहे है हम बिकानों से इस संबंध मे बात करके इसमें कोई समाधान जरूर निकालेंगे। वही, कोटद्वार के फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि ग्राहक की मेरे से बात हो गई है मैंने उनको लिखित शिकायत देने के लिए कहा है जब वो हमें लिखित शिकायत दे देंगे तो हम इस पर नियमानुसार अपनी कार्यवाही शुरू कर देंगे। वही, अब आमजन का कहना है कि त्यौहारो के सीजन मे इतनी सारी मिठाई के डिब्बो का ख़राब निकलना कहीं ना कहीं ग्राहक के जीवन के साथ खिलवाड़ करना है इसमें कोई ठोस कार्यवाही जरूर होनी चाहिए।

खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *