भाई के माथे पर बहन ने तिलक लगाकर उसकी मंगल कामना करते हुए मनाया भैया दूज का पर्व।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर। दिनेशपुर।क्षेत्रों में गुरुवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व भाई दूज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करते हुए पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।पर्व के अवसर पर बहनों ने स्नान कर व्रत रखा और पूजन की तैयारी की।  बहनों ने भाइयों का तिलक किया, आरती उतारी और उन्हें मिठाई खिलाई। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिए। ऐसी मान्यता है कि भाई दूज पर गाय की सेवा और पूजन से घर में सुख-शांति तथा समृद्धि आती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमराज और यमुना के स्नेह से जुड़े इस पर्व का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यमराज ने अपनी बहन यमुना के आग्रह पर इस दिन व्रत रखने और पूजन करने वालों को अकाल मृत्यु के भय से मुक्त रहने का वरदान दिया था। तभी से यह पर्व भाई दूज के रूप में मनाया जाने लगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *