घर में घुसा 15 फीट का अजगर, जिसके बाद परिवार में मचा हड़कंप।

खबरें शेयर करें

खटीमा। क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम सभा  ऊंची महुवट के   एक घर में अचानक से अजगर घुस आने से हड़कंप मच गया इसके बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार खटीमा के निकटवर्ती ग्राम सभा ऊंची महुवट के नवासी  दीपक सामंत के घर एक 15 फिट लंबा अजगर घुस गया, जिससे पूरे घर में हड़कंप मच गया।

दीपक सामंत ने बताया कि अजगर के घर में घुसते ही पूरे परिवार में डर फैल गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और को वन विभाग को तुरंत सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।वन विभाग की त्वरित कार्रवाई ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। यह घटना सुरई रेंज में जंगली जानवरों की गतिविधियों को भी दर्शाती है, जो स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *