दिनेशपुर में ऊर्जा निगम के जेई को किया निलंबित।

खबरें शेयर करें

 

  • दिनेशपुर। दिनेशपुर -दुर्गापुर रोड पर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता (जेई) अरुण कुमार को किसान के खेत से बिना स्वीकृत इस्टीमेट और नियमानुसार प्रक्रिया के ट्रांसफार्मर व बिजली पोल हटाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

दुर्गापुर नंबर दो निवासी एक किसान ने 21 अगस्त को एसडीओ गदरपुर को प्रार्थना पत्र देकर खेत में लगे ट्रांसफार्मर और पोल हटाने का अनुरोध किया था। किसान ने कहा कि ट्रांसफार्मर के कारण खेत का बड़ा हिस्सा खेती के कार्य से वंचित है, उसने शिफ्टिंग का पूरा खर्च वहन करने की सहमति भी जताई थी। आरोप है कि जेई ने बिना किसी स्वीकृति और प्रक्रिया का पालन किए अपने स्तर से ही ट्रांसफार्मर और डबल पोल की शिफ्टिंग कर दी। खर्च की राशि अपने पास रखने का भी आरोप लगा है। विभाग ने कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई, जिसमें जेई की लापरवाही प्रमाणित हुई। ऊर्जा निगम ने जेई अरुण को निलंबित कर गदरपुर के जेई मेहताब अली को दिनेशपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

किसान के खेत से बिना स्वीकृति ट्रांसफार्मर-पोल हटाने का मामला।

जांच में अवर अभियंता की लापरवाही मिलने पर हुई कार्रवाई।

मामले की जांच कर अवर अभियंता अरुण कुमार के खिलाफ विभाग के कार्य में लापरवाही बरतने के लिए सस्पेंड कर उनकी जगह गदरपुर अवर अभियंता मेहताब अली को अतिरिक्त भार दिनेशपुर का सौपा गया। – देवेंद्र कुमार जोशी, अधीक्षण अभियंता रुद्रपुर

 

 

 

 

 

 

 

 


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *