मौसम विभाग की बड़ी अपडेट, उत्तराखंड के कई राज्यों में हो सकती है भारी वर्षा।

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड में बिगड़े मौसम के मिजाज के ‌बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग की मानें तो ठंड में अब इजाफा होगा। इस बीच बारिश के आसार भी बन रहे हैं। इसके तहत प्रदेश के चार जिलों बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने नागरिकों से मौसम में अचानक बदलाव को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ी जिलों में बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम अनियमित बना रह सकता है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *