दिनेशपुर गदरपुर मार्ग पर स्थित, भाखड़ा नदी पर बने गंगा घाट पर गंगा स्नान मेले का शुभारंभ हो गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग एवं मंदिर के पुजारी हर चेतन सरस्वती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ, पूजा अर्चना कर गंगा आरती संपन्न हुई। इस दौरान पूरे घाट में हर-हर गंगे के उद्घोष से गुंजमान हो उठा। सुबह से ही गंगा घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती नजर आई। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग आस्था की डुबकी लगते और सुख शांति समद्धि की प्रार्थना करते दखे।हर साल गंगा घाट किनारे मेले का भी आयोजन होता है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने कहा कि गंगा स्नान लिए हरिद्वार नहीं जा पाता है इसलिए लोग यहां आस्था की डुबकी लगते हैं।


