उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है… जहाँ आस्था की आड़ में एक महिला के साथ घिनौना अपराध किया गया।
मामला थाना फतेहपुर क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झाड़-फूँक के बहाने दुष्कर्म करने वाले मस्जिद के मौलवी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को पहले बहला-फुसलाकर मस्जिद बुलाया… फिर ताबीज के नाम पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया… जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद मौलवी मोहम्मद जुनैद ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का आरोप है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया… और होश में आने पर उसे धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया, तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगाए थे… लेकिन एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद 18 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया।
रविवार को थाना प्रभारी विनय शर्मा की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों—मौलवी मोहम्मद जुनैद और नदीम को बडूली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।
👉 सवाल ये है कि आखिर कब तक आस्था की आड़ में ऐसे अपराध होते रहेंगे… और कब तक मासूम लोग इस तरह के झांसे का शिकार बनते रहेंगे?


