भारतीय महिला चैंपियन टीम ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात।

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को अपनी ऐतिहासिक जीत के बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में रविवार को टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्वकप 2025 के पइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। महिला क्रिकेट विश्वकप के 52 साल के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने हरमनीत कौर की अगुवाई वाली टीम को बधाई दी और लगातार तीन हार तथा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद टूर्नामेंट में उनकी शानदार बापसी की सराहना की। इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं, और अब जब वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली है, तो वे उनसे और ज्यादा बार मिलना चाहती है।