रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से जहां भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान का पुतला फूंका एक बार फिर उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में मुन्नासिह के खिलाफ विरोध देखने को मिल रहा है
मुन्ना सिंह चौहान द्वारा देहरादून विधानसभा सत्र में बंगाली समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर अपशब्द कहे जाने से तराई में बसे बंगाली समाज के लोगों में आक्रोश नजर आया । बंगाली समाज के लोगों ने मुन्ना सिंह मुर्दाबाद के रे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। बंगाली समाज के वरिष्ठ नेता परिमल राय का कहना है कि भाजपा बंगाली समाज को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करती हैं। आज तराई क्षेत्र के बंगाली समाज के लोग ज्यादातर भाजपा को वोट करते हैं इसके बाद भी भाजपा बंगाली समाज के साथ सौतेला व्यवहार करती नजर आ रही है जिसे अब बर्दाश्त नही किया जाएगा। बंगाली समाज के नेताओं ने कहा अनुसूचित जाति की लड़ाई पिछले 70 सालों से लड़ रहे हैं ।अभी तक हमारा हक हमें नहीं मिला अब उग्र आंदोलन किया जाएगा।


