अवैध मादक पदार्थों के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर। एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशानुसार जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के दृष्टिगत थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 रंगीन प्लास्टिक के कट्टे में पारदर्शी पन्नी के अन्दर 383 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया*
थाना दिनेशपुर क्षेत्र अंतर्गत उप निरीक्षक प्रदीप कुमार भट्ट मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.11.2025 को ग्राम मोहनपुर के पास से अभियुक्त रमेश कुमार पुत्र रंजीत गाईन निवासी ग्राम चितरंजनपुर नं02 थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 35 वर्ष को एक प्लास्टिक के कट्टे में 383 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR NO.203/2025 धारा-8/20NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।
*पुलिस टीम*
उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार भट्ट
अ0उ0नि0 अनवर अहमद
C 814 गोविंद आर्य
गिरफ्तार अभियुक्त
रमेश कुमार पुत्र रंजीत गाईन निवासी ग्राम चितरंजनपुर नं0 2 थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 35 वर्ष


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *