दिनेशपुर के दिलीप अभिनेता धर्मेन्द्र की फिल्मों में प्रोडक्शन में कर चुके काम
अभिनेता धर्मेन्द्र के प्रोडक्शन में बनी बरसात में दिलीप ने प्रोडक्शन की जिम्मेदारी निभाई
1989 से स्टॉफ बाय मायानगरी में की थी शुरूआत दिलीप विश्वास
दिनेशपुर।दिनेशपुर के गांव चित्तरंजनपुर (उत्तराखण्ड) की मिट्टी में पले-बढ़े दिलीप विश्वास बीते 37 वर्षों से वे मुंबई की मायानगरी में प्रोडक्शन की दुनिया में अपनी मेहनत, सच्चाई और लगन से एक अलग पहचान बना चुके हैं। दिलीप के अनुसार महान अभिनेता धर्मेंद्र के साथ काम करने और उनके सान्निध्य में समय बिताने का उनको अवसर मिला।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरों के बीच, बॉलीवुड और पूरे देश में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर से मुंबई की माया नगरी में शोक छा गया है, जहा अंतिम संस्कार में कई सितारे और परिवार के लोग शामिल हुए। उनके निधन पर विभिन्न हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। कल शाम को दिनेशपुर के रंगकर्मी मनोज राय उर्फ मुन्ना से फ़ोन पर वार्ता हुई जिसमें दिलीप के शब्दों में, धर्मेंद्र जी केवल एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि अपनापन देने वाले, स्नेह से भरपूर ऐसे इंसान हैं जिनसे जुड़ी अनगिनत यादें आज भी उनके दिल को भावुक कर देती हैं। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट, विले पार्ले, मुंबई में दिलीप विश्वास पहुंचकर दिनेशपुर उनके परिवार को साझा किया। दिलिप के अनुसार 1989 से लगभग 200 से अधिक फिल्मों में प्रोडक्शन का कार्य किया है। बताया कि धर्मेंद्र के प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म “बरसात” में वह पूरी लगन से प्रोडक्शन की ज़िम्मेदारी निभाई। मनाली की ठंडी हवाओं, पहाड़ों की ख़ामोशी और उस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान गुज़रे पल-ये सब आज भी दिलीप की यादों में उसी गर्मजोशी से जीवित हैं। उन्होने बताया कि बरसात फिल्म में अभिनेता ट्विंकल खन्ना के सारी जिम्मेदारी मेकअप से लेकर सभी सामान का देखरेख आदि कर चुके है।


