दो मोटरसाइकिल के साथ चोर को किया गिरफ्तार।

खबरें शेयर करें

हल्द्वानी। CCTV में फंसा चोर, पुलिस ने राजन को रंगे हाथ पकड़ा
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी की दोनों बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

16 नवंबर 2025 को नारीपुर लामाचौड़ निवासी सतीश जोशी की प्लैटिना बाइक (UK04D-4464, काला रंग) चोरी होने पर थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दिन चंदन बिहार, अमृताश्रम ऊंचापुल निवासी दिनेश बिष्ट की मोटरसाइकिल (UK04V-9838) चोरी होने पर दूसरा अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य कर रहे थे।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने चोरी के मामलों का शीघ्र खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को निर्देशित किया। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों का गहन विश्लेषण किया और विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली। 24 नवंबर 2025 को पुलिस ने आरोपी पारस देवका पुत्र राजेंद्र सिंह देवका उर्फ राजन (उम्र 28 वर्ष), निवासी देवपुर देवका, कमलवागांजा, थाना मुखानी को खुशालपुर नई आबादी से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग से चोरी की दोनों बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

 


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *