नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज भविष्य के उस भारत की झलक देखी, जो आत्मविश्वास से भरा है।

खबरें शेयर करें

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज भविष्य के उस भारत की झलक देखी, जो आत्मविश्वास से भरा है, आत्मनिर्भर है और वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार है। यह अत्याधुनिक स्थल अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी, वैश्विक सम्मेलनों एवं राष्ट्र के गौरवमय आयोजनों के लिए एक शानदार प्रतीक बन चुका है।

रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित प्रतिष्ठित संगठनों HAL, BEL, BDL, DRDO, कोचीन शिपयार्ड, मिश्र धातु निगम लिमिटेड सहित अन्य उद्यमों के पवेलियनों में भारत की रक्षा सामर्थ्य और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रत्यक्ष अनुभव किया।

सेना-नौसेना-एयरफोर्स की स्वदेशी शक्ति, आधुनिक अस्त्र-शस्त्र, मिसाइल प्रणाली और उन्नत तकनीक की चमक देखकर हृदय में एक ही भाव जागा कि भारत अब किसी पर निर्भर नहीं, भारत स्वयं शक्ति स्रोत है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हर कदम पर यह विश्वास और दृढ़ होता जा रहा है कि विकसित भारत 2047 का स्वप्न अब दूर नही, यह तो बस हमारे सामने आकार ले रहा है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *