उधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
अंजनी विहार, फूलसुंगा क्षेत्र में छापा मारकर पुलिस ने महिला आरोपी कुलवंत कौर को उसके घर के गेट के पास से गिरफ्तार किया।
कुलवंत कौर के कब्जे से 63 पाउच में लगभग 21 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के बाद थाना ट्रांजिट कैंप में FIR संख्या 345/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, एएसआई चंद्र प्रकाश बावड़ी और कांस्टेबल लीला आर्य शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
थाना पुलिस ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।


