कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान टीपी नगर क्षेत्र के सीएमटी कॉलोनी के पास एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 5.48 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश पाण्डेय उर्फ रामा, पुत्र बल्लभ पाण्डेय निवासी सीएमटी कॉलोनी डहरिया, का हैं। इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


