एक करोड रुपए से अधिक का नशीले इंजेक्शन पुलिस ने किया बरामद।

खबरें शेयर करें

नशा पर प्रहार लेकिन अभियुक्त फरार!!
एक करोड़ से अधिक खुदरा मूल्य के 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद!!

कोतवाली काशीपुर पुलिस, एसओजी काशीपुर तथा फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगाई गई नशीले इंजेक्शनों की भारी खेप बरामद की है, जिसकी अनुमानित खुदरा कीमत लगभग 01 करोड़ 32 लाख रुपये आँकी गई है।

15 दिसंबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा SAFEXPRESS ट्रांसपोर्ट, दड़ियाल रोड, टांडा उज्जैन, काशीपुर में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट में रखी गई संदिग्ध पेटियों की तलाशी ली गई, जिसमें नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद हुई।

फरार अभियुक्त रिपुल चौहान, निवासी ग्राम नजीमपुर, पोस्ट जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी वार्ड संख्या-13, कविनगर, कोतवाली काशीपुर द्वारा मंगाए गए थे। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *