सुभाष व्यापारी बने आम आदमी पार्टी के ऑर्डिनेशन कमेटी के गदरपुर विधानसभा के सदस्य।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर। उत्तराखंड राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में ऑर्डिनेशन कमेटी में प्रमुख कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया। आपको बता दे देहरादून में आम आदमी पार्टी द्वारा 2027 के चुनाव को लेकर संगठन का विस्तार किया गया हैं। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड राज्य में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है जिस कारण संगठन की मजबूती व विस्तार के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश ऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य के रूप में गदरपुर विधानसभा से सुभाष व्यापारी को मनोनीत किया है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के सभी सीटों से चुनाव लड़ने की स्पष्ट देते हुए कहा है कि जल्द ही आधिकारिक रूप से उम्मीदवारों के नामो की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। गदरपुर विधानसभा से दावेदारी में सुभाष व्यापारी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। सुभाष व्यापारी को ऑर्डिनेशन कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनकर उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *