हल्द्वानी में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी की वारदात
दूसरी दुकान से दीवार तोड़कर घुसे चोर।
कुसुमखेड़ा चौराहे पर स्थित राधिका ज्वेलर्स में चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
चोर पास की दूसरी दुकान से दीवार तोड़कर अंदर घुसे और 25 किलो चांदी व करीब 400 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए।
दीवार तोड़ने के लिए छेना-हथौड़ी का इस्तेमाल किया गया, तिजोरी काटने की भी कोशिश हुई।
हैरानी की बात यह है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की DVR भी चोर साथ ले गए।
पुलिस को शक है कि पास की दुकान में काम कर रहे कारपेंटरों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद से दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।


