ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत।

खबरें शेयर करें

इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत।
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर विवादित बयानों और खुलेआम दराती लहराने के मामले में गिरफ्तार की गई इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को रिमांड मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुरुवार शाम मुखानी थाना पुलिस ने ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार किया था।
आरोप है कि ज्योति अधिकारी ने अपने बयानों से कुमाऊं की सामाजिक व सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कुमाऊं की महिलाओं को अपमानजनक शब्द कहे और लोक देवताओं को फर्जी बताते हुए उनके अस्तित्व पर सवाल खड़े किए।
इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल की शिकायत पर ज्योति अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ज्योति अधिकारी के वकील जमानत के लिए अदालत में पैरवी कर सकते हैं!


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *