पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा मकर संक्रांति पर उत्तरायणी पर्व पर 10 दिवसीय कार्यक्रम का समापन -उत्तरायणी पर्व के समारोह के अंतिम भारी संख्या में पहुंचे लोग, वाहर से आये कलाकरों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई

खबरें शेयर करें

 

गदरपुर। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति गदरपुर के तत्वावधान में मकर संक्राति पर्व एवं समिति की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर 10 दिवसीय आयोजित कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कुमाऊं व गढ़वाली की गौरवशाली परम्परा व संस्कृति जीवित हो उठी। पारम्पाकिर बाध्य यंत्रांे की धुन पर धिरकते छोलिया नर्तकों के साथ ही लोक कलाकारों की मनस्कांत प्रस्तृति पर दर्शक भी जमकर थिरके। राजकीय इण्टर कालेज प्रांगण में आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम का धूमधाम के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी के नहीं पहुचने पर विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपजिलाधिकारी श्रीमती अमृता शर्मा, खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, डॉ उपाध्याय एवं समिति अध्यक्ष रविन्द्र कुमार आर्या , सचिव मनोज कुमार काण्डपाल, उपाध्यक्ष मनोज पांडे द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बाहर से पधारे कलाकार सुपर स्टार लोक गायकों ने उत्तराखंड के बाध्य यंत्रो व छोलिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही नगर के कुछ स्कूली बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई। इस दौरान योग समिति हल्द्वानी के पहंुचे बच्चों को एसडीएम व समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित भी किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में एस डी एम ने लोगों मकरसंक्राति की बधाई देते कहा कि इस प्रकार से पर्व से भारतीय संस्कृति की पहचान आम लोगों तक पहुंचती है। उन्होंनंे ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर समिति को बधाई दी। अध्यक्षता कर रहे रणजीत सिंह बिष्ट ने सर्व प्रथम लोगों को मकरसंक्रांति उत्तरायणी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से भारतीय संस्कृति की छठा उभर कर सामने आती है। इस इस मौके पर समिति संरक्षक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, सुरेश चन्द्र तिवारी, पदम सिंह बिष्ट, नंदा बल्लभ भट्ट, बलराम आर्या, डिकर देव पांडे, समिति आडिटर इन्द्रमणि तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चम्पा पांडे, एडवोकेट गजेंद्र बिष्ट,उपाध्यक्ष मनोज पांडे, कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य, उप कोषाध्यक्ष बलवन्त सिंह दानू, रंजीत सिंह, राजेन्द्र बिष्ट हीरा सिंह, दर्शन सिंह नेगी, प्रेम आर्या, सुमित उपाध्याय, प्रमोद टम्टा, जीवन सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिश्ट, ललित मिगकानी, बहादुर नेगी, हुकुम सिंह बिष्ट, अंकुर काण्डपाल, प्रमोद टम्टा,, हिमांशु पांडेय, गीता पपोला, राहुल कुमार अनिल सिंह, धर्मचन्द खेड़ा, अभिषेक वर्मा, चन्द्रा सिंह, पूर्व विधायक प्रेमा नंद महाजन, ममता हारदार, सुमित्तर भुल्लर, चन्दन सिंह नयाल, भीम ठुकराल, विकास तनेजा, राजकुमार सिंधी, सुरेश कुमार डंग, टीकम खेड़ा, केवल अरोरा, मुनि भुसरी, अभिषेक गुम्बर, राम विलास, लाल बहादुर उर्फ लाल बदशाह, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर व भाजपा नंगर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना ने मकरसंक्रांति पर्व पर लोगों को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंकज कांडपाल ने उपस्थित लोगों को इस पर्व की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *