पुलिस ने 08 साल से फरार 15,000 के ईनामी अभियुक्त को हरिद्वार से किया गिरफ्तार।

खबरें शेयर करें

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 08 साल से फरार 15,000 के ईनामी अभियुक्त को हरिद्वार से किया गिरफ्तार।

ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वर्ष 2017 से नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे ₹15,000 के ईनामी अभियुक्त को पुलिस टीम ने हरिद्वार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 28/05/2017 को वादी श्री नन्हूकी प्रसाद निवासी वार्ड नं. 2, ट्रांजिट कैंप द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनकी 08 वर्षीय पुत्री को सुनील उर्फ अनिल, 44 साल, नाम का व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में थाना ट्रांजिट कैंप पर मु0अ0सं0-136/17, धारा 363/366 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

​माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के अनुपालन में, पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और आधुनिक तकनीकी सर्विलांस की मदद से अभियुक्त सुनील उर्फ अनिल को CCR, जनपद हरिद्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2017 में नाबालिग बच्ची को रुद्रपुर से बहला-फुसलाकर ट्रेन के जरिए हरिद्वार ले गया था। अभियुक्त के अनुसार, हरिद्वार स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण बच्ची वहां खो गई थी। पकड़े जाने के डर से वह तब से हरिद्वार में ही रिक्शा चलाकर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *