क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी लाल बादशाह ने निर्धन गरीब बेसहाय लोगों को बांटे कंबल।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर। ना तख्त है ना ताज है दिलों पर जिसका राज है उसका नाम लाल बादशाह है, क्षेत्र के महान समाजसेवी लाल बादशाह के नाम पर मशहूर लाल मोहम्मद द्वारा गरीबों एवं बेसहारा लोगों के लिए सेवा करने के लिए कभी पीछे नहीं रहा जाता। सर्दी,गर्मी या बरसात हो,लाल बादशाह हमेशा सेवा के लिए तैयार रहते हैं दिनेशपुर के रामबाग गांव में आयोजित रजाई वितरण कार्यक्रम में उनके द्वारा 250 से अधिक जरूरतमंद पात्रों को गर्म रजाइयों का वितरण किया गया । उनके पास कोई भी फरियादी आया तो खाली नहीं जाता ,उनके द्वारा आश्वासन दिया गया रजाई वितरण से जो दिव्यांग ,विधवा बुजुर्ग या आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार रह गए हैं उन्होंने कहा कि वह गरीबी के दौर से गुजरे हैं उन्होंने गरीबी देखी है कभी उनके परिवार में सवेरे की रोटी होती थी रात का पता नहीं, रात को खाई सवेरे की खबर नहीं। परंतु आज ऊपर वाले अल्लाह की रहमत से वे समाज सेवा के कार्यों में जुड़े हैं । इस मौके पर दिनेशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुलाल चक्रवर्ती और महामंत्री दिव्येंदु राय ने बताया कि बादशाह दिल के भी बादशाह है उनके दरवाजे गरीबों के लिए हमेशा खुले हैं वहीं लाल मोहम्मद बादशाह ने कहा कि वे अपने बच्चों को भी सिखाते हैं कि गरीबों की मदद से दिल को चैन मिलता है इसलिए अल्लाह दे तो बांटने में कमी नहीं करनी चाहिए सब कुछ यहीं रह जाना है लेकिन गरीबों की मदद काम आती है। इस दौरान ,अर्ष राजा, आरीश रजा, राकेश प्रसाद फौजी , तारकेश्वर मलिक, रजत जेठवानी आदि मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *