खलिया टॉप में रास्ता भटकने पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सहित साथियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खलिया टॉप में अंधेरा होने और संपर्क टूट जाने के कारण रास्ता भटक गईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया और उनके साथियों को पिथौरागढ़ पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
जानकारी के अनुसार, ट्रैकिंग के दौरान अचानक अंधेरा होने से टीम रास्ता भटक गई, जिसके बाद संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सभी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
इस दौरान पुलिस की रियल-टाइम एक्शन और त्वरित व संवेदनशील कार्यवाही की स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने सराहना की। हर्षा रिछारिया और उनके साथियों ने भी सुरक्षित रेस्क्यू के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।


