तेज रफ्तार कार की चपेट में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर। ऊधम सिंह नगर में नेशनल हाईवे 74 पर एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनेशपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कनटोपा निवासी 85 वर्षीय गुरीदासी पत्नी हरलाल बुधवार को हाईवे से पैदल घर लौट रही थी। धौलपुर के पास गदरपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार की। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रत्यशदर्शियों के जरिए कार का नंबर मिल गया गया है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *