गैस सिलेंडर की कमी से हाहाकार।

खबरें शेयर करें

“गैस सिलेंडर की कमी से हाहाकार”
दिनेशपुर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से आम जनता परेशान है।
सुबह 4 बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं।
लोगों का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी द्वारा खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है।
एग्जाम के समय गैस सिलेंडर न मिलने से कई परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है — बच्चों का खाना तक समय पर नहीं बन पा रहा।
गुस्साए लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई।
लोगों का कहना है कि महंगाई और कालाबाजारी ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *