काठगोदाम स्थित चौपाटी क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट को हिरासत में लिया।

खबरें शेयर करें

“हल्द्वानी चौपाटी मारपीट मामला”
हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
काठगोदाम स्थित चौपाटी क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिला ब्लॉगर को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार 11 मार्च को सोशल मीडिया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मामला सड़क पर मारपीट तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द ही दोनों को न्यायालय में पेश कर सकती है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में गलत संदेश जाता है और शांत शहर हल्द्वानी की छवि भी प्रभावित होती है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *