अटरिया माता मंदिर के 6 दान पात्र तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की नगदी के साथ अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस किया बरामद।

खबरें शेयर करें

उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अटरिया माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे छह दान पात्रों को तोड़कर उसमें रखी नगदी चोरी कर ली थी। इस मामले में पंतनगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए पहले एक आरोपी राम किशन उर्फ किशन को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं अब पुलिस ने इस मामले में वांछित दूसरे आरोपी रोहित को भी मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी, भगवा रंग का कपड़ा और एक अवैध तमंचा सहित 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया है।
अवैध तमंचा और कारतूस बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *