“अपराध मुक्त देवभूमि अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।”
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में जसपुर पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी पतरामपुर अंडरपास, जसपुर क्षेत्र से की गई, जहां दोनों आरोपी अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से दो अवैध .32 बोर पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और वाहन की तलाशी में दो पंप एक्शन गन बरामद हुई हैं।
इतना ही नहीं, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट डिजायर कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह और सिमरनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
ऊधमसिंहनगर पुलिस का कहना है कि अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”


