भारत-नेपाल मैत्री सेवा की एक बस देर रात दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई।

खबरें शेयर करें

भारत-नेपाल मैत्री सेवा की एक बस देर रात दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह बस हरिद्वार से नेपाल जा रही थी, तभी तड़के करीब 2:30 बजे गदरपुर बाईपास पर गोपाल नगर तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 65 यात्री सवार थे। तेज बारिश के बीच चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस सड़क किनारे एक खाली खेत में जा गिरी।
बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम और 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।
इस हादसे में एक महीने की मासूम बच्ची नव्या समेत कुल 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक युवक को गंभीर हालत में रुद्रपुर रेफर किया गया है।
गदरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के मुताबिक, हादसे की वजह चालक को आई झपकी बताई जा रही है। फिलहाल बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस के जरिए नेपाल रवाना किया जा रहा है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *