हल्द्वानी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार चलाएं जा रहे अभियान मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत हल्द्वानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के सथ दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मिशन ट्रक्स फ्री देवभूमि के तहत हल्द्वानी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टीम गठित कर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री अमर चन्द शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कया। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोक कर तलाशी लेने पर 162.14 ग्राम स्मैकबरामद की गई। दोनों अभियुक्त तस्लीम खान और राशिद खान थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत (उ.प्र.) के निवासी है। दोनों ने बताया शीशगढ़ बरेली उत्तर प्रदेश से इसमें खरीद कर हल्द्वानी बेचा करते थे। साथ ही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP25CY 0703) भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक स्मैक की कीमत लगभग 48 लाख हैं। पुलिस द्वारा करवाई करते हुए धारा 1/29/60 NDPS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।


