प्रेमी प्रेमिका और प्रेमिका के भाई का मुख्य मार्ग पर हाई वोल्टेज ड्रामा।

हरिद्वार।देवभूमि उत्तराखंड में प्रेम संबंधों ने मंगलवार को हाईवोल्टेज मोड़ ले लिया। हरिद्वार के मंगलौर हाईवे पर एक युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद्द पर अड़ी रही। लेकिन उसका भाई बीच सड़क पर खड़ा होकर दोनों को रोकने आया। देखते ही देखते बहस इतनी गर्मा गई कि प्रेमी ने गुस्से में पास पड़ी ईंट उठाकर खुद के सिर पर वार कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लहूलुहान हो गया और युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों  प्रेमी, प्रेमिका और भाई  को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा।

युवती के भाई का कहना है कि यह तीन साल पुराना संबंध था और अब या तो युवक शादी करे या बहन का पीछा छोड़े। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। हाईवे पर थोड़ी देर जाम की स्थिति रही, लेकिन अब यातायात सामान्य है।