काशीपुर। काशीपुर से एक बड़ी खबर रुद्रपुर से आए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने काशीपुर के एक स्पा सेंटर में छपेमारी की। छापेमारी की खबर सुन अन्य स्पा सेंटरो में हड़कंप मच गया।कार्रवाई के दौरान टीम को तीन युवतियां एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। काशीपुर के प्रिया मॉल में यह स्पा सेंटर डिग्री बिना थैरेपिस्ट एवं बिना पुलिस वेरीफिकेशन से संचालित हो रहा था।टीम ने मौजूद कर्मचारीयो से दस्तावेज मांगे लेकिन टीम को वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया और संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी नरीक्षक बसंती आर्य ने बताया यह जो भी कानून तोड़ते हुए इस तरह के सेंटर चला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद से शहर के अन्य स्पा एवं मसाज पार्लरो के सचालको में हड़कंप मचा हुआ है


