मनोज सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया परचम।

खबरें शेयर करें

रूद्रपुर ।  । उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी अर्जुन अवार्डी और अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। ऑस्ट्रेलिया के बेंडिगो में आयोजित ऑस्ट्रेलिया पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता में मनोज सरकार ने सिंगल एसएल-3 वर्ग में रजत पदक और डबल एसएल-3 एवं एसएल-4 वर्ग में अपने जोड़ीदार दीप रंजन बिश्नोई के साथ कांस्य पदक जीता। मनोज सरकार का सिंगल्स में पहला मैच चीनी खिलाड़ी के साथ हुआ जिसे उन्होंने जीत लिया दूसरा मैच पापुआ न्यू गिनी के खिलाड़ी के खिलाफ खेला गया जिसमें  भी उन्होंने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में फ्रांस के खिलाड़ी को 21-18 और 21-10 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में उन्हें हम वतन खिलाड़ी प्रमोद भगत से 15-21 और 15-21 से हार का सामना करना पड़ा, डबल्स में मनोज और दीप रंजन बिश्नोई ने फ्रांस की जोड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता।

मनोज सरकार ने कड़ी मेहनत लगन और आत्मविश्वास के बल पर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता साबित की है। मनोज ने कहा कि वह जीत देश को समर्पित है। यहां पदक मेरे देश मेरे कोच और उन सभी लोगों के लिए है। जिन्होंने मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया चोट से वापसी आसान नहीं थी लेकिन मेरे परिवार कोच और समर्थकों ने मेरा हौसला कभी टूटने नहीं दिया। पूर्व में टोक्यो पैरालंपिक 2020 में कांस्य पदक विजेता रह चुके मनोज सरकार भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के अनुभवी खिलाड़ी है। और लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर रुद्रपुर समेत पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय खेल प्रेमियों और समर्थकों ने कहा कि मनोज सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। वही दिनेशपुर प्रेस क्लब टीम दुलाल चक्रवर्ती, सरोज मंडल, दिवेन्दु राय, काजल राय, मृत्युंजय सरकार अमित सक्सेना, एल बी राय, प्रकाश अधिकारी, बृज किशोर मंडल, काली पद विश्वास, संजीव गाईन, केशव कुमार, राहुल विश्वास, नैनी बढई आदि मीडिया कर्मियों नेमनोज सरकार के इस उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *