ट्रेन से टकराकर हाथी हुआ घायल, टकराकर पास ही के गड्ढे में जा गिरा।

खबरें शेयर करें

जिला रुद्रपुर के थाना क्षेत्र दिनेशपुर के तिलपुरी नंबर दो में ट्रेन से टकराकर लाईन पार पानी में जा गिरा नर हाथी। 14 घंटे करीब पानी में रात भर तड़पता रहा हाथी। ट्रेन सेे टकराने से हाथी केे जीव कटने और दांत टूटने के साथ कई चोटे भी आई। 

घटना तिलपुरी नंबर दो के पस रेलवे लाइन की है ट्रेन से टकराने के बाद लाइन के पास पानी के गड्ढे में जा गिरा। घायल होने की वजह से हाथी पानी से नहीं निकल पाया। वन विभाग के द्वारा रात को रेस्क्यू  करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।जंगली हाथियों को अक्सर रेलवे ट्रैक पर भटकते हुए देखा जाता है, जो उनके भोजन और पानी की कमी या अन्य कारणों से जंगल की असुरक्षा के कारण होता है। कुल्हा ग्राम प्रधान श्रीमती गीता देवी ने बताया वन विभाग के घोर लापरवाही के कारण रात 8:30 से सुबह 10:00 बजे तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते हाथी पानी में 14 घंटे तक तड़पता रहा। हाथी को तड़पता देख और वन विभाग की टीम के देरी से आने से ग्रामीणों में आक्रोश नजर आया । हाथी को रेस्क्यू करने के लिए ग्रामीणों  ने बाल्टी की सहायता से  गड्ढे से पानी बाहर निकालना शुरू किया। बाद में वन विभाग की टीम ने जेसीबी की सहायता से बड़ी मशक्कत के बाद हाथी का रेस्क्यू किया चिकित्सा अधिकारियों द्वारा हाथी का उपचार करने के बाद जंगल में छोड़ दिया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *