किसान के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ढाई एकड़ गन्ने का फसल हुआ नष्ट।

खबरें शेयर करें

सितारगंज। ग्राम रसोईयापुर में शर्ट सर्किट से दो किसानो का करीब ढाई एकड़ गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणो ने ट्रैक्टर से खेत जोतकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मंगलवार की दोपहर गांव रसोईयापुर में गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। जिसमें उसकी और शरदूल सिंह के सवा- सवा एकड़ में लगी गन्नें की फसल जल कर राख हो गई। किसानो ने ग्रामीणो  की मदद से खेत जोतकर आग को फैलने से रोका। लेकिन तब तक ढाई एकड़ फसल जल चुकी थी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *