पुलभट्टा क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 29.09.2025 को फिरासत पुत्र श्री शौकत निवासी वार्ड नं. 18, सिरौलीकला, किच्छा द्वारा थाना पुलभट्टा में तहरीर दी गई थी कि उनकी बुलेरो पिकअप लोडेड वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर — UK01CA – 0420, मॉडल 2012) को रात्रि में घर के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर FIR संख्या 148/2025, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
लगातार सुरागरशी के बाद दिनांक 14.11.2025 को पुलिस टीम ने प्रकाश में आए अभियुक्त राशिद उर्फ शेरा पुत्र इब्राहिम निवासी वार्ड नं. 18, सिरौलीकला, थाना पुलभट्टा
को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की , पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी मुजीब पुत्र अब्दुल रहीम उर्फ मुन्सी निवासी गुलडिया दुल्हन, थाना सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत के साथ मिलकर बुलेरो पिकअप चोरी की थी। अभियुक्त राशिद की निशानदेही पर चोरी की गई पिकअप वाहन को बरामद किया गया।


