बुर्का पहनकर एटीएम लूटने वाले बदमाशों का फुटेज आया सामने।

खबरें शेयर करें

मुरादाबाद। बुर्का पहनकर लोकोशेड से पीएनबी का एटीएम लूटने वाले बदमाशों की एक और फुटेज सामने आई है। यह फुटेज एटीएम में लगे कैमरे की है जिसमें चौकाने वाले तथ्य सामने आए। जिस ब्रीजा कार से बदमाश आए थे, वह बैक कर उन्होंने एटीएम गेट पर लगाई। करीब पांच फिट एक लोहे के पाइप से पहले एटीएम को हिलाया। फिर गाड़ी से क्लिप वाला लोहे का तार एटीएम में बांधा और फिर उसे उखाड़कर भाग गए।

बदमाश साथ में करीब पांच फीट का एक लोहे का पाइप भी लेकर आए थे। इस फुटेज में एक और बदमाश दिखा जिसके बाद अब इनकी संख्या पांच हो गई है। इससे पहले सामने आई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चार बदमाश कैद दिखे थे। लिहाजा, सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस भी यह मान रही है कि बिना किसी स्थानीय बदमाश की मिलीभगत के बदमाश यह दुस्साहस नहीं कर सकते।

शुरुआती इनपुट के आधार पर बदमाशों की तलाश में मुरादाबाद पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने गाजियाबाद, गुड़गांव और दिल्ली में डेरा डाल दिया है। नगर निगम के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से बीते 15 दिनों की सीसीटीवी फुटेज पर भी एक टीम काम कर रही है। जिसमें बदमाश पीलीकोठी और फव्वारा चौक पर भी कैद दिखे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *