25,000 रुपये का इनामी शातिर अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
गदरपुर पुलिस पर चेकिंग के दौरान इनामी अपराधी ने पुलिस पर झोंका फायर
कब्जे से अवैध तमंचा बरामद, 17 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमों में वांछित
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर गदरपुर पुलिस टीम चौकी गूलरभोज क्षेत्र में चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को वांछित एवं फरार अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू दिखाई दिया। पुलिस की घेराबंदी होते ही आरोपित ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गुरबाज सिंह उर्फ मानू थाना गदरपुर का बेहद कुख्यात अपराधी है स्वयं को बेताज बादशाह समझकर लोगों पर फायरिंग कर भय उत्पन्न करना उसका पुराना तरीका रहा है। वर्ष 2019 में थाना नानकमत्ता में थानाध्यक्ष पर फायरिंग की घटना भी इसी के खिलाफ दर्ज है।
गदरपुर, बाजपुर, दिनेशपुर, नानकमत्ता सहित उत्तर प्रदेश के मिलक खानम (रामपुर) थानों में इस पर 17 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, राहजनी, बलवा एवं अवैध हथियार की धाराएं शामिल हैं।


