अज्ञात कारणों के चलते 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी।

खबरें शेयर करें

गदरपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गदरपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम महतोष मोड़ निवासी सुशील दास पुत्र सुरेश दास ने सोमवार रात्रि को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक आटों चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फांसी पर लटका देखा तो उन्होंने चीख पुकार की। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ पहुंचे। इसी दौरान मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी से उतार कर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अपने पीछे वह पत्नी व दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *