नेताजी नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री का शव मिलने से सनसनी पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर।ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के नेताजी नगर गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लॉटिंग क्षेत्र के समीप झाड़ियों में एक 40 वर्षीय राजमिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सपन राय, पुत्र गुरुपद राय, निवासी वार्ड नंबर-9, दिनेशपुर के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री थे। घटनास्थल से उनकी बाइक भी बरामद हुई है, जिससे पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सपन राय अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके दोनों बच्चे अज़ीम प्रेमजी स्कूल में अध्ययनरत हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *