पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है… वैसे-वैसे सियासत भी गरमाती जा रही है।

खबरें शेयर करें

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है… वैसे-वैसे सियासत भी गरमाती जा रही है।
एक तरफ बीजेपी लगातार सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही है… तो वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है।
इसी बीच टीएमसी सांसद सायोनी घोष का एक बयान तेजी से सुर्खियों में आ गया है।
पुरुलिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सायोनी घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा—
🗣️ “मैं अमित शाह जी से कहना चाहती हूं कि 4 तारीख को कहीं मत जाइए… पश्चिम बंगाल में ही रहिए… क्योंकि उस दिन यहां हरे रंग का अबीर खेला जाएगा।”
सायोनी घोष का यह बयान साफ तौर पर चुनावी नतीजों की ओर इशारा करता है… जहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की जीत का भरोसा जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी रणनीति और जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरी है… और जनता का समर्थन उनके साथ है।
जनसभा के दौरान सायोनी घोष का अंदाज भी काफी अलग देखने को मिला…
उन्होंने गीत और हिंदी शायरी के जरिए लोगों को संबोधित किया… जिससे सभा में मौजूद भीड़ में खासा उत्साह देखने को मिला।
उनके इस अनोखे अंदाज को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर सराहा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 तारीख को बंगाल की सियासत किस करवट बैठती है…


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *