ऊधम सिंह नगर पुलिस की अनूठी पहल…
युवाओं को जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन…
रुद्रपुर के श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और महिला सुरक्षा को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 280 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी कला के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
छात्राओं ने साइबर फ्रॉड से बचाव, नशामुक्त समाज और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर शानदार पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक किया।
19 मई 2026 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में तनु विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निशा गुप्ता और माही शर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। भावना जोशी और भूमि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी जितेंद्र चौधरी ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी रखने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक गण, साइबर सेल रुद्रपुर और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


