🚨 ऑपरेशन प्रहार के तहत किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
ऊधम सिंह नगर में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत किच्छा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कोतवाली किच्छा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने माननीय न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में एक्साइज एक्ट, चोरी, सड़क हादसा, बिजली चोरी और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी शामिल हैं।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी सहित किच्छा कोतवाली की पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।


