कैंचीधाम से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, दिनेशपुर के विनोद मिगलानी की दर्दनाक मौत।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर। कैंचीधाम से दर्शन कर लौट रहे दिनेशपुर निवासी विनोद मिगलानी की रविवार देर रात हल्द्वानी मार्ग स्थित टांडा जंगल में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद मिगलानी अपने साथियों के साथ कैंचीधाम से दर्शन कर कार से दिनेशपुर लौट रहे थे। टांडा जंगल क्षेत्र में अचानक सड़क पर आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोद मिगलानी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
विनोद मिगलानी के असामयिक निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। नगर में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *