दिनेशपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

दिनेशपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।
दिनेशपुर। दिनेशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुलाल चक्रवर्ती की माताजी सरला चक्रवर्ती (102 वर्ष) का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सरला चक्रवर्ती के निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त हो गया। विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों, मीडिया कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान लोगों ने दुलाल चक्रवर्ती और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
102 वर्ष की आयु में सरला चक्रवर्ती के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनके निधन से परिजनों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
सरला चक्रवर्ती का अंतिम संस्कार कल, बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे दिनेशपुर स्थित मोक्ष धाम में किया जाएगा। इस दुखद घड़ी में क्षेत्र के लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।